लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सो में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में राजधानी सहित कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में सामान्य बारिश हो सकती है।
गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 20.2 डिग्री, गोरखपुर का 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath