कुआलालंपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया में पुलिस ने रविवार को 17 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जो इस देश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) जैसा दबदबा बनाने का षड्यंत्र कर रहे थे।
‘मलेशियन स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबू बकर ने कहा कि अपने इरादों को अंजाम देने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने हेतु आतंकवादियों ने विशेष व्यक्तियों के अपहरण और बैंकों पर छापेमारी की साजिश की थी।
उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि वे सेना के शिविरों और पुलिस थानों पर भी छापेमारी की साजिश कर रहे हैं, ताकि अपने हथियारों के जखीरों को बढ़ा सकें।”
उन्होंने कहा, “आंतकवादियों ने कुआलालंपुर और पुतराजया को आतंक फैलाने के उद्देश्य से चुना था।
खालिद ने यह भी कहा कि गिरफ्तार किए गए 17 संदिग्ध आतंकवादियों में से दो सशस्त्र बल कर्मी और एक इंडोनेशियाई आतंकवादी शामिल है, जिसे जेमाह इस्लामिया आतंकवादी समूह का पूर्व सदस्य माना जा रहा है।
उन्होंने कहा, “जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी उम्र 14 से 49 साल के बीच है।”
इस्लामिक स्टेट से संबंध के आरोप में फरवरी 2012 से अभी तक मलेशिया में कुल 92 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath