‘तू मेरा हीरो’ निर्देशकों के लिए मनहूस!

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा और अमिता खोपकर की मुख्य भूमिका वाला हास्य धारावाहिक ‘तू मेरा हीरो’ के निर्देशन की बागड़ोर किसी के एक निर्देशक के हाथ में नहीं टिक पा रही है। कहा गया है कि अब तक इसके 10 निर्देशक बदले जा चुके हैं।

धारावाहिक का प्रसारण दिसंबर 2014 में शुरू हुआ। प्रसारण से पूर्व ही रोहित राज गोयल (‘दीया और बाती हम’ के निर्देशक) सहित इसके तीन निर्देशक बदले जा चुके थे। तब से अब तक इसके सात और निर्देशक बदले जा चुके हैं यानी बदले गए निर्देशकों की कुल संख्या 10 हो गई है।

फिलहाल इसका निर्देशन मकबूल खान कर रहे हैं।

‘तू मेरा हीरो’ के एक अभिनेता ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शुरू होने से अब तक हमारे 10 निर्देशक बदल चुके हैं। हम हर बार जैसे ही उनके काम करने के तरीके के आदी होते हैं, उतने में नया निर्देशक आ जाता है। इसकी आधी युनिट मानती है कि यह धारावाहिक मनहूस है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493