बिहार : कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कार्बाइन बरामद

बेगूसराय, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के सम्हो थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ ) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कुख्यात अपराधी बलराम चौधरी को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने एक कार्बाइन भी बरामद किया है।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने विशुनपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात बलराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड कार्बाइन, दो गोली और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी चौधरी पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, जानलेवा हमला करने सहित 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493