लेबनान में 3 आतंकवादी ढेर, 4 घायल

बेरूत, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान की सेना ने सीरिया की सीमा के निकट एक इलाके में सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि चार अन्य को घायल कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, सेना ने एक बयान में कहा कि देश के पूर्वोत्तर में सीरिया की सीमा से लगे इलाके में स्थित रास बालबेक कस्बे में सेना ने हमला कर एक आतंकवादी ठिकाने पर नियंत्रण कर लिया।

बयान के मुताबिक, इस सैन्य अभियान को तब अभियान दिया गया, जब सेना को सूचना मिली कि आतंकवादी समूह वहां सेना से मुकाबला करने व सैन्य तैयारी को अंजाम दे रहे हैं।

इस कार्रवाई में सेना की तरफ से कोई घायल नहीं हुआ। सेना ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वे आतंकवादी किस समूह के थे।

उल्लेखनीय है कि सीरिया की सीमा से लगे पूर्वोत्तर इलाकों में लेबनान की सेना ने सुरक्षा संबंधी कई कदम उठाए हैं और अल कायदा के धड़े नुसरा फ्रंट तथा इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों से संभावित खतरों को लेकर अरसल तथा रास बालबेक कस्बे में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया है।

नुसरा फ्रंट व आईएस के आतंकवादी बीते साल अगस्त में अरसल में घुस आए थे, जिसके बाद सेना से उनकी पांच दिनों तक घमासान लड़ाई चली थी।

पीछे हटते हुए आतंकवादियों ने कम से कम 35 सैनिकों व पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया था। बाद में नुसरा फ्रंट ने चार सैनिकों को फांसी पर लटका दिया, जबकि आईएस ने एक अन्य का सिर धड़ से अलग कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493