भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 9 और 10 अप्रैल को भोपाल में होगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन 9 अप्रैल को होगा। दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के विभिन्न सत्रों में राजनैतिक प्रस्ताव, संगठनात्मक गतिविधि, आगामी कार्यक्रम व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का समापन 10 अप्रैल को होगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, प्रकाश जावड़ेकर उपस्थित रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath