कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप ही कोलकाता में मंगलवार की शाम भारी बारिश हुई, जिसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम अनिश्चित समय के लिए टल गया है।
गौरतलब है कि उद्घाटन समारोह के रंगारंग कार्यक्रम में ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर जैसे बॉलिवुड सितारे कार्यक्रम पेश करने वाले हैं।
बारिश के कारण साल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए बने स्टेज को ढंकना पड़ा। बारिश के कारण उद्घाटन समारोह देखने पहुंचे सैकड़ों दर्शकों को निराश होना पड़ा।
उद्घाटन समारोह में दर्शकों के लिए आकर्षण के मुख्य चीजों में लाइट एवं लेजर शो भी है, लेकिन खराब मौसम के चलते सब पर पानी फिर सकता है।
उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में आईपीएल-8 में हिस्सा लेने वाली आठों टीमों के कप्तान भी पहुंचेंगे।
dharmpath.com dharmpath