हैदराबाद के कई हिस्सों में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

हैदराबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश की राजधानी में संदिग्ध आतंकवादियों की संभावित मौजूदगी की खबरों के मद्देनजर, पुलिस ने सोमवार देर रात व मंगलवार सुबह यहां के विभिन्न जगहों की नाकेबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

पुलिसकर्मियों ने चंद्रयानगट्टा, हाफिजबाबा नगर, इंदिरा नगर व अन्य जुड़े इलाकों में घर-घर की तलाशी ली।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जोन) वी.सत्यानारायण के नेतृत्व में लगभग 450 पुलिसकर्मियों ने तलाशी अभियान में हिस्सा लिया।

साउथ जोन की घनी आबादी वाले इलाकों में एक ही समय में तलाशी अभियान के लिए पुलिसकर्मियों को 20 दलों में बांटा गया था।

इस दौरान पुलिस ने सही पहचान पत्र न होने के कारण बांग्लादेश, म्यांमार तथा राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के 113 लोगों को गिरफ्तार किया।

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में शनिवार को प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद इस तलाशी अभियान को अंजाम दिया गया है।

माना जा रहा है कि संदिग्ध हैदराबाद के चंद्रघाट से विजयवाड़ा जाने के लिए बस में सवार हुए। वे एक बस से हैदराबाद लौट रहे थे, जिस दौरान एक पुलिस पार्टी ने उन्हें सूर्यापेट में रोका, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493