बंगाल : माकपा-तृणमूल में झड़प, 4 गिरफ्तार

कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस व मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बेलघरिया में सोमवार रात को हुई झड़प में माकपा के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए।

उन्होंने कहा, “माकपा के दो और तृणमूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।” गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया गया।

घायलों में वाम समर्थित सीटू के नेता सुभाष मुखर्जी व पूर्व विधायक मानस मुखर्जी हैं।

माकपा नेता नेपाल देब भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटा।

वहीं, इलाके के तृणमूल सदस्यों ने दावा किया है कि माकपा सदस्यों द्वारा उनकी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को पीटा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493