पटना, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह तेज धूप रही, जिस कारण मौसम थोड़ा गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने एवं गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना के अलावा बुधवार को गया का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.4 डिग्री और पूर्णिया का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.8 डिग्री, गया का 36.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath