उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्धि

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा सूबे के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ने का अनुमान जताया है।

राज्य में मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप तपाने वाली होगी। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

इसके अलावा गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर में 19.4 डिग्री, बनारस में 19 डिग्री, इलाहाबाद में 21 डिग्री और झांसी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493