भोपाल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बौछारें पड़ने से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, चंबल संभागों के अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, सतना व रीवा जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, इंदौर में 22 डिग्री, ग्वालियर में 17.9 डिग्री और जबलपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, इंदौर में 34.8 डिग्री, ग्वालियर में 32 डिग्री और जबलपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath