आईपीएल-8 : मुंबई ने नाइट राइडर्स को दिया 169 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 98) और कोरी एंडरसन (नाबाद 55) के बीच हुई 131 रनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियल लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है।

रोहित अपना शतक तो पूरा नहीं कर सके, लेकिन एंडरसन के साथ चौथे विकेट के लिए 14.4 ओवरों में 8.93 के औसत से रन जोड़कर उन्होंने टीम को 20 ओवरों में 168 रनों का बड़ा स्कोर जरूर दिला दिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (5) दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव को कैच थमा पवेलियन लौट गए। फिंच का विकेट मोर्ने मोर्कन ने लिया।

आदित्य तारे (7) भी 37 के कुल योग पर शाकिब अल हसन का शिकार हो गए। तारे का कैच भी उमेश ने ही लपका। बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर रहे मोर्कल ने अंबाती रायडू को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और 37 के स्कोर पर ही मुंबई का तीसरा विकेट चटका दिया।

इसके बाद लेकिन कप्तान रोहित और एंडरसन ने अंत तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रन बटोर। रोहित ने 65 गेंदों का सामना कर 12 चौके और चार छक्के लगाए, जबकि एंडरसन ने 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़े।

नाइट राइडर्स के लिए मोर्केल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। पहले ओवर में केवल तीन रन देने वाले उमेश ने अगले दो ओवरों में 33 रन लुटा दिए। संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन परीक्षा पास कर आईपीएल-8 में खेलने आए कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन भी रोहित और एंडरसन के आगे प्रभावी गेंदबाजी नहीं कर सके और चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 28 रन लुटाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493