मप्र : अमरकंटक में क्रेन गिरी, 7 की मौत

अनूपपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में जैन मंदिर के निर्माण में लगी क्रेन के तेज हवाओं की वजह से गिर जाने से बुधवार को कई लोग दब गए। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, वही कई लोग अब भी दबे हुए हैं।

अनूपपुर के जिलाधिकारी एन. एस. परमार ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक में जैन मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, इस निर्माण कार्य में एक बड़ी क्रेन भी लगाई गई है। बुधवार की शाम को तेज हवाओं के साथ बवंडर आया और इसके चलते क्रेन बीच से टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में दुकान और एक बुलैरो कार भी आ गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493