पूरे देश में गौ मांस प्रतिबंधित हो : शंकराचार्य

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि गौ संरक्षण के लिए पूरे देश में एक कानून बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कारगर कदम उठाने का आग्रह कर पूरे देश में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इलाहाबाद में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंचे शंकराचार्य ने बुधवार देर रात ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र में हिंदूवादी सरकार बनी है। यही उचित समय है कि गौ संरक्षण को लेकर कदम उठाए जाएं।

शंकराचार्य ने सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मरक डेय काटजू के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की है।

उन्होंन ‘घर वापसी’ कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य हिंदूवादी संगठनों की भी आलोचना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493