नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों को घाटी में दोबारा से सुरक्षा और गरिमा के साथ बसाना चाहिए।
जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले जितेंद्र सिंह ने कहा, “सबसे दुखद बात यह है कि लोग कह रहे हैं कि कोई भी (कश्मीरी पंडित) वापस नहीं जाना चाहता। कोई भी वहां शरणार्थी के तौर पर नहीं रहना चाहता।”
जितेंद्र सिंह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री हैं।
वह कश्मीरी पंडितों के लिए घाटी में अलग बस्ती बसाने पर उपजे विवाद पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, “हमें इस बात को हमेशा ध्यान में रखना है कि कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा और गरिमा के साथ घाटी में बसाना चाहिए।”
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों से चर्चा करने के बाद इसका हल निकालना चाहिए। हम कोई और विवाद नहीं चाहते।”
dharmpath.com dharmpath