सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कश्यप

सिंगापुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यपस गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 300,000 डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

राष्ट्रमंडल खेल विजेता कश्यप ने प्री-क्वार्टर फाइनल दौर में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराया। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कश्यप ने विश्व के 15वें वरीय खिलाड़ी कश्यप ने विश्व के पांचवें वरीय वान को 46 मिनट में 21-15, 22-20 से हराया।

अगले दौर में कश्यप का सामना फ्रांस के बेरिस लेवेरडेज से होगा। इन दोनों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं। दोनों अंतिम बार चार साल पहले मलेशिया ओपन में आमने-सामने हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493