मप्र के रायसेन शहर में जनप्रतिनिधि ने ली कुपोषित बच्चों के पोषण की जिम्मेदारी

10427253_1629499417279574_5196926252998301132_n (1)रायसेन – 09 अप्रैल 2015 – बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्नेह सरोकार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शासकीय सेवकों तथा अन्य सेवाभावी व्यक्तियों द्वारा अति कम वजन वाले बच्चों को गोद लिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 18 (तृतीय एवं चतुर्थ) की अति कम वजन वाली बालिकाएं कुमारी रक्षा, कुमारी वैशाली तथा कुमारी प्रिया को श्रीमती तबस्सुम बी द्वारा गोद लिया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक दो के पार्षद श्री मोहम्मद इमरान द्वारा कुमारी यासमीन, कुमारी अमरीन को गोद लिया गया है। इन दोनों ही व्यक्तियों द्वारा गोद ली गई बच्चियों को तीन माह तक खाद्य सामग्री प्रदान की जाएगी तथा उनके पोषण आहार पर समुचित ध्यान रखा जाएगा। इन बालिकाओं को गोद लिए जाने के अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती ऊषा बेले तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आमजन भी ले सकते हैं पोषण की जिम्मेदारी उल्लेखनीय है कि स्नेह सरोकार कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में सुधार एवं अति कुपोषित बच्चों को सामान्य स्तर पर लाने के लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन में सहयोग कर सकते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493