भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को भोपाल में शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई की उपलब्धियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी मौजूद रहे। दो दिन चलने वाली बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा होना प्रस्तावित हैं।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, संगठन के महामंत्री रामलाल सहित कई अन्य नेताओं के भी हिस्सा लेने की संभावना जताई गई है।
dharmpath.com dharmpath