भरत हरि सिंघानिया जेके ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष बने

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। जेके ऑर्गनाइजेशन ने गुरुवार को कहा कि भरत हरि सिंघानिया कंपनी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने गौर हरि सिंघानिया की जगह ली है, जिनका हाल में निधन हुआ है।

कंपनी ने कहा कि 76 वर्षीय भरत हरि सिंघानिया पांच दशकों से अधिक समय से कंपनी का काम-काज देख रहे हैं।

सिंघानिया जेके पेपर, जेके लक्ष्मी सीमेंट तथा समूह की कई और कंपनियों के भी अध्यक्ष हैं। वह जेके टायर्स के बोर्ड सदस्य हैं। जयपुर के वह जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

125 वर्ष पुराने जेके समूह का कारोबार 100 देशों में फैला हुआ है। मेक्सिको, इंडोनेशिया, रोमानिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और संयुक्त अरब अमीरात में इसकी विनिर्माण इकाइयां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493