क्रिकेट खिलाड़ी, कमेंटेटर रिची बेनो का निधन (लीड-1)

सिडनी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और अपनी कमेंटरी के लिए प्रशंसकों के बीच मशहूर रिची बेनो का गुरुवार रात सिडनी में निधन हो गया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेनो 84 साल के थे। क्रिकेट में उनकी पहचान लेग स्पिन गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर थी।

वह लंबे समय से त्वजा के कैंसर से पीड़ित थे तथा वर्ष-2013 में सिडनी में अपने घर के पास हुए एक गंभीर कार दुर्घटना का भी शिकार हुए थे। इससे भी उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा।

बेनो ने 1964 में 63 टेस्ट मैचों के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। संन्यास के समय वह 248 विकेट के साथ टेस्ट मैचों में आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज थे। उनकी गिनती आस्ट्रेलिया के ऐसे कप्तानों में भी होती है जिनके नेतृत्व में कंगारू टीम कभी नहीं हारी।

बेनो के क्रिकेट करियर का सबसे रोमांचक मैच 1960-61 में वेस्टइंडीज और मेजबान आस्ट्रेलिया के बीच गाबा मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच रहा। यह मैच टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला टाई मैच रहा।

इस नतीजे ने 1950 के दशक तक बेहद सुस्त रहे टेस्ट क्रिकेट को भी नया रूप देने में बड़ी मदद की और आक्रामक क्रिकेट मैदान पर खेला जाने लगा।

बेनो ने 28 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया और ऐसे पहले आस्ट्रेलियाई कप्तान भी रहे जिन्होंने पाकिस्तान में श्रृंखला जीती।

बेनो बल्लेबाज के तौर पर भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे और अपने करियर में तीन शतक लगाए। इसमें दो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहे। उनके नाम कुल 2,201 रन हैं।

बेनो ने 1960 के दशक में ‘बीबीसी’ के लिए बतौर कमेंटेटर काम करने लगे। इसके बाद 1977 में केरी पैकर्स के वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंटरी करने के लिए आस्ट्रेलिया के चैनल नाइन से भी जुड़े।

क्रिकेट की उनकी बेहतर समझ और हाजिरजवाबी ने जल्द ही उन्हें बतौर कमेंटेटर भी प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

बेनो को 2007 में हुए एलन बॉर्डर सम्मान समारोह में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के ‘हॉल ऑफ फेम’ में जगह दी गई। इसके दो साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के ‘हॉल ऑफ फेम’ सूची में भी उन्हें शामिल किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493