सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे कश्यप

सिंगापुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 300,000 डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के ब्राइस लेवेरदेज को हराया।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में कश्यप ने लेवेरदेज पर 21-6, 21-17 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में उनका सामना हांगकांग के हू युन से होगा। यह मैच शनिवार को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493