ब्यूनस आयर्स, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेटीना ने गुरुवार को ब्यूनस आयर्स में ब्रिटिश राजदूत जॉन फ्रीमैन को उनके उस खुलासे पर तलब किया, जिसके मुताबिक, दक्षिण अमेरिकी देश के खिलाफ प्रचार अभियान छेड़ने के लिए ब्रिटेन ने एक विशेष जासूसी दल का इस्तेमाल किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अर्जेटीना के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस जासूसी का उद्देश्य माल्विनास द्वीप को लेकर अर्जेटीना के साथ चल रहे ब्रिटेन के क्षेत्रीय विवाद में ब्रिटेन के लिए समर्थन जुटाना है।
मंत्रालय ने कहा, “अर्जेटीना की सरकार ने फ्रीमैन से माल्विनास को लेकर अर्जेटीना के खिलाफ किए गए इस बड़े खुलासे पर स्पष्टीकरण मांगा है।”
न्यूज एजेंसी ‘टेलम’ ने बताया कि अर्जेटीना के इंटरसेप्ट और केबल न्यूज चैनल ‘टोडो नोटिशियस’ ने पिछले गुरुवार को संयुक्त रूप से यह रहस्योद्घाटन दिखाया कि वर्ष 2006 और 2011 के बीच ब्रिटेन की सरकार ने माल्विनास द्वीपसमूह को लेकर चल रहे क्षेत्रीय विवाद पर अर्जेटीना की नीतियों और उसके उद्देश्यों का पता लगाने के लिए देश के विभिन्न नेताओं और सैन्य प्रमुखों की जासूसी कराई थी।
dharmpath.com dharmpath