दमिश्क, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकी समूह, इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मध्य सीरिया के एक गांव से 50 लोगों को अगवा कर लिया है। इस गांव पर आईएस ने पिछले माह के अंत में हमला किया था। सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षक (एसओएचआर) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एसओएचआर ने कहा कि आईएस ने 30 मार्च को हमले के दौरान हामा प्रांत के माबुजेह गांव में बच्चों सहित 46 अन्य नागिरकों की हत्या कर दी और स्थानीय सुरक्षा बल के छह जवानों का सिर कलम कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एसओएचआर ने बताया कि अपहृत लोगों को हामा के पूर्वी हिस्से में आईएस के कब्जे वाले क्षेत्र में ले जाया गया है। इनमें सुन्नी मुस्लिम और इस्लामी अल्पसंख्यक (शिया इस्लाम की एक शाखा) शामिल हैं।
सीरिया में अल्पसंख्यक समूह इस्लामिक स्टेट के उदय से खतरा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आईएस शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाता है और उनकी हत्या करता है।
dharmpath.com dharmpath