पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ घटनाओं पर कार्रवाई कर रही सरकार : राष्ट्रपति

आईजोल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को यहां कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार ने पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ होने वाली अस्वीकार्य वारदातों को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।

मिजोरम विश्वविद्यालय के 10वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में संबोधित करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश की बहुलतावादी प्रकृति को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “कुछ समय पहले राजधानी दिल्ली में पूर्वोत्तर के नौजवानों पर हमलों की कई वारदातें सामने आईं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने अभियुक्तों को केवल पकड़ने और दंडित करने की ही कार्रवाई नहीं की बल्कि कई कदम भी उठाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493