आप बेनो को आवाज से पहचान सकते थे : कोहली

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी रिची बेनो को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि बेनो उन गिने चुने लोगों मे से एक थे, जिन्हें आप उनकी आवाज से पहचान सकते थे।

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कोहली ने कहा, “बहुत कम ही लोग हैं, जिन्हें आप उनकी आवाज से पहचान सकते हैं। बेनो भी उनमें से एक थे।”

कोहली ने कहा कि बेनो का निधन क्रिकेट जगत के लिए अपार क्षति है क्योंकि वह एक आयकन थे।

उल्लेखनीय है कि बेनो का निधन गुरुवार को सिडनी में हुआ। 84 साल के बेनो त्वचा कैंसर से पीड़ित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493