मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल अकेडमी ऑफ ऑटोमोटिव रिटेल ऐक्सीलेंस (जीएएआरई) वाहन रिटेल के लिए उच्च स्तरीय कौशल विकास कार्यक्रम पेश करने का सबसे अग्रणी संस्थान है जिसका उद्देश्य वाहन उद्योग की भावी तीव्र वृद्धि के लिए आवश्यक प्रशिक्षित कार्यबल आपूर्ति करना है।
रोजगार पर जोर देने वाली जीएएआरई नामांकन कराने वाले सभी उम्मीदवारों को जानेमाने वाहन डीलरशिप में 100 प्रतिशत नौकरी दिलाने का वादा भी करती है।
यह संस्थान पुणे में स्थित है और आधुनिक कक्षाओं व विषय से संबंधित किताबों वाले पुस्तकालय से सुसज्जित है। विद्यार्थियों को बुनियादी वाहन प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित किया जाता है जिसमें नवीनतम फीचर्स भी होते हैं। संस्थान में उत्साही, बेहद योग्य व 20 से अधिक वर्षों के अनुभवी फैकल्टी की टीम मौजूद है।
जीएएआरई के अध्यक्ष अतुल बापट ने कहा, “हमारा लक्ष्य वाहन डीलरों और साथ ही अपने विद्यार्थियों की अपेक्षाओं को पूरा करना है। हम सिखाने के लिए अभिनव विधियों का उपयोग करते हैं जैसे रोल-प्ले, केस स्टडी, जानकारीपूर्ण सत्र एवं वीडियो, ताकि यह सिद्धांतों व व्यावहारिक प्रशिक्षण का सही मिश्रण सुनिश्चित किया जा सके।”
संस्थान का ‘ऐडवांस्ड डिप्लोमा इन ऑटोमोटिव रिटेल सेल्स’ नामक 6 महीने के पाठ्यक्रम का प्रथम बैच जुलाई 2015 के मध्य से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath