वेटिकन ने ‘गे’ फ्रांसीसी राजदूत को ठुकराया

पेरिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। वैटिकन ने कथित रूप से नए फ्रांसीसी राजदूत के नामांकन को स्वीकार करने से मना कर दिया है क्योंकि वह गे (समलैंगिक) है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया में सामने आई है।

अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांकोसिस होलांद के चीफ प्रोटोकॉल लाउरेंट स्टेफनीनी को जनवरी में नामित किया गया था।

स्थानीय न्यूज पोर्टल में दी गई खबर के मुताबिक, आम तौर पर नए राजदूत के परिचय पत्रक को डेढ़ माह के भीतर स्वीकार किया जाना है।

आम तौर पर वेटिकन किसी भी राजदूत के परिचय पत्रक को खारिज नहीं करता है, लेकिन नामांकन के बाद लंबी चुप्पी को खारिज किए जाने के तौर पर देखा जा रहा है।

यदि खुलासा तौर पर गे के रूप में ज्ञात स्टेफनीनी को नामंजूर किया जाता है और इसका कारण यदि उनकी यौन रुचि हुई तो वेटिकन इस बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493