लाइबेरिया से लौटी आस्ट्रेलियाई महिला की इबोला जांच जारी

केनबरा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की राजधानी केनबरा में एक महिला में इबोला के संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद उसकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार पत्र ‘द केनबरा टाइम्स’ के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि महिला के लाइबेरिया से लौटने के बाद से ही उसकी जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लाइबेरिया में इबोला के मामले कम होने की वजह से किसी भी इबोला मरीज का इलाज नहीं किया था। इसकी संभावना कम है कि महिला इबोला से संक्रमित हुई है।

आस्ट्रेलिया के राजधानी क्षेत्र के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को महिला में इबोला के लक्षण दिखने शुरू हुए।

उन्होंने कहा, “महिला में इबोला की संभावना बहुत कम है। यह खुशी की बात होगी यदि यह कुछ और हो।”

“हालांकि, वह इबोला से संबंधित चिकित्सालय में काम कर रही थी। उसके पास वास्तव में इलाज के लिए कोई मामला नहीं था।”

अब तक, आस्ट्रेलिया में इबोला का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493