मोहित सूरी 34 के हुए, दोस्तों ने दी बधाई

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार मोहित सूरी शनिवार को 34 साल के हो गए।

फिल्म जगत में उनके दोस्तों ने मोहित को जन्मदिन पर आने वाले दिनों के लिए ढेर सारी खुशियां हासिल करने और सौभाग्यशाली होने की शुभकामनाएं दीं।

मोहित ने बॉलीवुड में बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू किया था और 2005 में अपनी पहली फिल्म ‘जहर’ का निर्देशन किया था। उसके बाद उन्होंने ‘कलयुग’ का निर्देशन किया, जो व्यवसायिक और समीक्षा दोनों दृष्टिकोणों से बड़ी सफल रही। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 2’ का निर्देशन किया, जो सुपरहिट रही और 2014 में आई उनकी फिल्म ‘एक विलेन’ भी कामयाब रही।

मोहित के जन्मदिन पर फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर उनको बधाई दी।

आलिया भट्ट : मेरे प्रतिभावान और प्यारे भाई को जन्मदिन मुबारक।

अभिषेक बच्चन : हैप्पी बर्थडे मोहित। आपका आने वाला साल शानदार रहे।

करन जौहर : हैप्पी बर्थ डे मोहित। बहुत सारा प्यार।

इमरान हाशमी : हैप्पी बर्थ डे मोहित। पार्टी मत करो, काम करो।

महेश भट्ट : मेरे प्रतिभावान भांजे को जन्मदिन मुबारक, जिसने खुद के बल पर मुकाम हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493