राजद के ‘बाहुबली’ हांेगे सुशासन के ‘सारथी’ : सुशील मोदी

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) के विलय पर तंज कसते हुए कहा कि राजद के बाहुबली अब मुख्यमंत्री नीतीश के कथित सुशासन के ‘सारथी’ होंगे।

मोदी ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अब राजद के बाहुबलियों के साथ बैठक कर सुशासन की जिम्मेवारी सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कल तक जो कुशासन के पर्याय बने हुए थे आज उन्हें नीतीश कुमार ने सुशासन का पहरेदार बना दिया।

मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें (लालू प्रसाद) भी जद (यू) के विधायकों की बैठक बुलाकर बिहार में 15 वर्षो के ‘जंगलराज’ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जद (यू) के विधायकों को यह टिप्स देना चाहिए कि जिस जंगलराज के खिलाफ वे जीतकर आए थे अब उन मतदाताओं के सामने जाकर क्या कहंेगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजद के विधायकों के साथ बैठक की थी और सुशासन के साथ विकास के लिए सहयोग मांगा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493