उप्र : एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी

लखनऊ /इलाहाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर आयोग का कार्यालय घेरने जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं पर इलाहाबाद में पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

इलाहाबाद में शनिवार को बालसन चौराहा पर एकत्र होकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव करने जा रहे एबीवीपी के कार्यकर्ता पुलिस के शिकंजे में आ गए। पुलिस ने इनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के बाद गिरफ्तार भी कर लिया।

सभी कार्यकर्ता धरना स्थल से जुलूस बनाकर निकले थे। हिंदू होस्टल चौराहे के सामने पुलिस ने इनको आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद इनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने लाठियां भांजने के बाद इनको गिरफ्तार भी कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493