‘उत्तम विलेन’ का अब मुस्लिम संगठन ने किया विरोध

चेन्नई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘उत्तम विलेन’ के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के साथ-साथ अब मुस्लिम संगठन इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) भी शामिल हो गई है। उनका दावा है कि इस फिल्म से धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचेगी।

अपनी याचिका में आईएनएल ने कहा है कि हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ से मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। अब उनकी फिल्म ‘उत्तम विलेन’ हिंदुओं की भावनाओं से खेल रही है।

आईएनएल के सचिव नजीर अहमद ने पुलिस से कहा, “विभिन्न समुदायों की भावनाओं को आहत किया जाना कमल हासन के लिए अच्छा नहीं है। यदि वह प्रचार पाने के लिए विवाद पैदा करना चाहते हैं, तो उनके लिए यह बेहद घटिया बात है। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि विहिप ने आठ अप्रैल को फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। उसने दावा किया था कि यह फिल्म हिंदुओं की धार्मिक संवेदनशीलता का अपमान करती है। वे फिल्म के गाने के बोल ‘इरानियन नदागम’ से नाराज हैं, जिससे भगवान विष्णु के उपासकों को ठेस पहुंचेगी।

रमेश अरविंद निर्देशित यह फिल्म आगामी एक मई को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी आठवीं सदी के एक थियेटर कलाकार व आधुनिक दौर के एक सुपरस्टार की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493