ब्लेक लिवली की बेटी की 3 ‘गॉड मदर’

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री ब्लेक लिवली और उनके पति रयान रेनोल्ड्स ने तीन मशहूर अभिनेत्रियों को उनकी बच्ची की ‘गॉड मदर’ बताया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, इस जोड़े ने ‘सिस्टरहुड ऑफ द ट्रैवलिंग पैंट्स’ की सह-अभिनेत्रियों-एंबर टैंबलिन, अमेरिका फेरेरा और एलेक्सिस ब्लेडेल को अपनी बेटी जेम्स की गॉडमदर बताया है।

एंबर टैंबलिन ने यह बात वीएच1 के शो ‘बिग मॉर्निग बज लाइव’ पर बताई।

यह पूछे जाने पर कि क्या आप एक गॉड मदर हैं? एंबर 31 ने कहा, “हां, यह बात सच है।”

लिवली, एंबर, अमेरिका फेरेरा और एलेक्सिस ब्लेडेल की मुलाकात अमेरिकी फिल्म ‘सिस्टरहुड ऑफ द ट्रैवलिंग पैंट्स’ (2005) के सेट पर हुई थी। उन चारों में तभी से दोस्ती है। वे एक-दूसरे की शादी में भी शरीक हुईं और एक-दूसरे के करियर में सहयोग भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493