प्रिया बापट ‘टाइमपास 2’ में होकर खुश

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रिया बापट मराठी फिल्म ‘टाइमपास’ (2014) के सीक्वल ‘टाइमपास 2’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं।

प्रिया ने आईएएनएस को बताया, “मैं प्राजू की भूमिका निभाकर बेहद खुश हूं। मेरा पर्दे का किरदार मेरे असल व्यक्तित्व से अलग है और इसलिए मुझे प्राजू की भूमिका निभाकर खुशी है। मुझे यकीन है कि दर्शक ‘टाइमपास’ की तरह ही एक बार फिर प्राजू पर अपना प्यार लुटाएंगे।”

प्रिया फिल्म के प्रचार के लिए पुणे आई थीं। उन्होंने कहा, “मैं पुणे में आकर हमेशा ही खुश होती हूं। यहां आकर घर जैसा लगता है, क्योंकि मुझे यहां मेरे प्रशंसकों से हमेशा गर्मजोशी भरा स्वागत मिलता है।”

‘टाइमपास 2’ एक मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493