बेटे के पिता बने जस्टिन टिंबरलेक

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिंबरलेक और उनकी पत्नी जेसिका बील के घर में उनकी पहली संतान की किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पहली संतान लड़का है। उनके प्रतिनिधि ने बेटे का नाम सिलास रान्डेल टिंबरलेक रखे जाने की पुष्टि की है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, यह जोड़ा घर में नए मेहमान के आने से बहुत खुश है, लेकिन उन्होंने बेटे के जन्म से संबंधित अन्य जानकारी गुप्त रखने का फैसला लिया है।

जस्टिन (34) ने पूर्व में इंस्टाग्राम वेबसाइट पर एक तस्वीर पोस्ट कर पत्नी के गर्भवती होने की घोषणा की थी। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, “लड़की या लड़का। आपको कभी पता नहीं होता। हमें भी नहीं पता।”

जस्टिन और बील वर्ष 2012 में परिणय सूत्र में बंध गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493