कश्मीरी हिंदुओं को अब सम्मान मिलना चाहिए : खेर

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को सम्मान मिलना चाहिए। अनुपम स्वयं एक कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने मांग की कि कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से एक स्मार्ट सिटी बने।

आतंकवाद के कारण 25 साल पहले कई कश्मीरी पंडित कश्मीर घाटी से विस्थापित हो गए थे। अनुपम ने इस मुद्दे पर मजबूती से अपनी राय रखी।

अनुपम खेर ने रविवार को ट्वीट किया, “कड़ी मेहनत करके, देशभक्त और शांतिप्रिय होकर कश्मीरी हिंदुओं ने जो इज्जत कमाई है उसे उन्हें देने का यह उपयुक्त समय है। हम अपने लिए कश्मीर में एक स्मार्ट सिटी चाहते हैं।”

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक भारतीय होने के नाते हमने सहनशीलता सीखी है। एक कश्मीरी हिंदू के तौर पर मैं धैर्य के मायने समझता हूं।”

कुछ दिनों पहले फिल्म ‘बेबी’ में नजर आए अनुपम खेर हाल ही में 30 दिनों की छुट्टियों पर कश्मीर गए हैं। उनके मुताबिक कश्मीर पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493