बिहार में बारिश के आसार

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तरी बिहार में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए. क़े सेन ने सोमवार को बताया, “पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पास रहने के आसार हैं। राज्य के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है, जिससे बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन तक बादल घिरे रहेंगे और कई इलाके में बारिश की भी संभावना है।”

राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के अलावा गया का न्यूनतम तापमान 20़ 7 डिग्री, भागलपुर का 21़ 6 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 29़ 2 डिग्री सेल्सियस, गया का 31़1 डिग्री और पूर्णिया का 32़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493