दिव्या की ‘चॉक एंड डस्टर’ की शूटिंग शुरू

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी सधी हुई अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपनी आगामी फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री जूही चावला और शबाना आजमी भी हैं।

दिव्या ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “अपनी प्रिय सहेली शबाना आजमी और जूही के साथ अपनी नई फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ की शूटिंग शुरू की। यह प्रतिभाशाली लोगों की एक कमाल की टीम है। हमें शुभकामनाएं दें।”

दिव्या ने फिल्म के मुहूर्त शॉट की एक तस्वीर भी पोस्ट की। वह हाल में ‘बदलापुर’ फिल्म में नजर आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493