प्रीति ने ‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ के सेट पर पहुंच चौंकाया

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिटा ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ के अपने सह निर्णायक मशहूर लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोन्जी के साथ ‘मास्टशेफ इंडिया 4’ के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की।

‘नच बलिए 7’ की शूटिंग ‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ की बगल वाले स्टूडियो में चल रही थी। इसलिए ‘नच बलिए 7’ के तीनों जज ने अचानक ‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ के सेट पर पहुंचने का फैसला किया।

‘मास्टरशेफ इंडिया 4’ के तीनों जज संजीव कपूर, विकास खन्ना और रनवीर बरार ‘नच बलिए 7’ के जज को अपने शो में देखकर चौंक गए।

सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने एक बयान में कहा, “हमारे सेट पर ‘नच बलिए 7’ के निर्णायकों को देखकर अच्छा लगा। यह पहले से तय नहीं था। हमने खूब मस्ती की। हमारे अंतिम दावेदार नेहा, भक्ति और निकिता काफी रोमांचित थे।”

इसका ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ। इस खिताब के लिए नेहा शाह, भक्ति अरोड़ा और निकिता गांधी के बीच कांटे का मुकाबला था। खिताब निकिता गांधी ने जीता।

वहीं, ‘नच बलिए 7’ 26 अप्रैल से स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493