मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर के चाहने वालों की फेहरिस्त दिन-ब-दिन लंबी होती जा रही है। ट्विटर पर ही उनके प्रशंसकों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है।
फरहान (41) ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरे प्रशंसकों की संख्या आज 50 लाख हो गई। सभी को ढेर सारा प्यार। हाल में ट्विटर अकाउंट पर मेरे दोस्त बनने वालों का गर्भजोशी भरा स्वागत।”
फरहान ने दिसंबर 2009 में ट्विटर पर खाता खोला था। वह इसका इस्तेमाल अपने प्रशंसकों से जुड़ने तथा विभिन्न विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए करते आए हैं।
dharmpath.com dharmpath