रियो डी जेनेरियो, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य रहे रोबटरे कार्लोस ने अपने देश की राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 42 साल के कार्लोस अभी तुर्की के क्लब अकहिसार के प्रबंधक हैं। इससे पहले वह तुर्की के ही क्लब सिवासपोर के प्रबंधक रह चुके हैं।
कार्लोस ने कहा, “मेरा उद्देश्य राष्ट्रीय टीम का प्रशिक्षक बनना है। मैं जानता हूं कि अभी मुझे लम्बा रास्ता तय करना है। मैंने ब्राजीली टीम के साथ जो हासिल किया है, वह अनुभव शानदार रहा है।”
कार्लोस 2002 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। कार्लोस ने कहा कि उन्होंने अपनी कोचिंग शैली को मारियो जागालो, कार्लोस अल्बटरे पारेरा, विंसेंट बॉस्क और लुइस फिलिप स्कोलारी की तर्ज पर ढाला है।
dharmpath.com dharmpath