नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को बैसाखी और रोंगली बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “बैसाखी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, मुख्य रूप से उन लोगों को जो खेती-किसानी करते हैं।”
उन्होंने कहा, “प्रकृति के उपहार का यह उत्सव हमें देश की समृद्धि में हमारा योगदान बढ़ाने के लिए प्रेरित करे और हम किसानों तथा मजदूरों द्वारा देश को दी गई अमूल्य सेवाओं को याद करें।”
उन्होंने लोगों को रोंगली बिहू, विशु, पुंथापु पिराप्पु और नव वर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दी। ये त्योहार 14-15 अप्रैल को मनाए जाने हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “विशु, रोंगाली बिहू, पुथांदु पिराप्पु और नव वर्ष के पावन अवसर पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा, “हम आशा करते हैं कि आने वाले वर्ष में ये त्योहार हमारे देश की बहुवादी विरासत को और मजबूत बनाएंगे। ये त्योहार हमारे देश में शांति, प्रगति और समृद्धि लाने के लिए कार्य करने को प्रेरित करते हैं।”
राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारी समृद्धि और विविध संस्कृति की एकता को दर्शाते हैं।
dharmpath.com dharmpath