महान गेंदबाज के तौर पर याद किए जाएंगे एंडरसन : रिचर्ड्स

सेंट जोंस (एंटिगा), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंजडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने कहा है कि जेम्स एंडरसन को भविष्य में इंग्लैंड के महानतम गेंदबाजों में गिना जाएगा और वह महान इंग्लिश खिलाड़ी इयान बॉथम का स्थान हासिल के लिए उपयुक्त खिलाड़ी हैं।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार से शुरू हो पहला टेस्ट एंडरसन का 100वां अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा। वह बॉथम द्वारा टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से हासिल किए गए सर्वाधिक 383 विकेट की बराबरी करने से भी महज तीन कदम पीछे हैं।

रिचर्ड्स ने कहा, “एंडरसन को इंग्लैंड के महान गेंदबाजों बॉब विलिसेस, इयान बॉथम आदि की पंक्ति में खड़ा किया जा सकता है। उनकी गिनती निश्चित ही भविष्य में महान खिलाड़ियों में होगी।”

बॉथम की गिनती इंग्लैंड के महान हरफनमौला खिलाड़ियों में होती हैं। उन्होंने 102 टेस्ट मैचों में 383 विकेट हासिल करने के साथ-साथ 5200 रन भी बनाए। इसमें 14 शतक शामिल हैं।

पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड्स के अनुसार, “एंडरसन ने अपने करियर में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। वह इयान को पीछे छोड़ने से केवल चार कदम दूर हैं। यह इयान के साथ-साथ एंडरसन के लिए भी एक सम्मान की बात होगी। मैंने कई महान गेंदबाजों के साथ कप्तान के तौर पर कार्य किया है और एंडरसन के साथ भी करना पसंद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493