एनसीआर राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से मिले जावड़ेकर

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के तहत आने वाले राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से मिले। इस मुलाकात में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की हवा की गुणवत्ता पर चर्चा की।

जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, “आज (सोमवार) एनसीआर (दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) के पर्यावरण मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली और हरियाणा का प्रतिनिधित्व उनके पर्यावरण मंत्रियों ने किया जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान का प्रतिनिधित्व संबंधित अधिकारियों ने किया।”

बैठक में दिल्ली के तीन नगर निगम, नई दिल्ली नगर निगम और दिल्ली यातायात पुलिस के अधिकारियों ने भी शिरकत की।

बैठक राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण (एनजीटी) के सात अप्रैल के फैसले के बाद हुई। इस फैसले में एनजीटी ने दिल्ली की सड़कों पर 10 साल पुराने डीजल वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493