सांता क्रूज (बोलीविया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बोलीविया के राष्ट्रपति जुआन इवो मोरालेस ने कहा है कि उनका देश 2016 डकार रैली की सभी ऑफ रोड रेसों की मेजबानी करेगा।
मोरालेस के मुताबिक विश्व की इस सबसे कठिन रैली की सभी रेस उनके देश से होकर गुजरेंगी।
इस साल बोलीविया ने डकार रैली के तीन डिविजनों-कार, मोटरसाइकिल और क्वाड्स की मेजबानी की थी। अब अगले साल इसमें ट्रक भी जुड़ जाएंगे।
इस साल जनवरी में आयोजित डकार रैली अर्जेटीना, बोलीविया और चिली से होकर गुजरी थी। चिली ने अगले साल विरोधों के कारण इस रैली की मेजबानी से इंकार कर दिया है।
इस साल की रैली में पोलैंड के मोटरसाइकिल चालक माइकल हेनरिक (केटीएम) की मौत हो गई थी। वह सम्भवत: निर्जलीकरण से मौत का शिकार हुए थे।
dharmpath.com dharmpath