इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को हत्या के एक दोषी को फांसी दे दी गई।
समाचार-पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, लूना खान को अपने जीजा की हत्या का दोषी पाया गया था। उसे बहावलपुर स्थित नए केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई।
पाकिस्तान ने मृत्युदंड के सभी मामलों पर लगी रोक 10 मार्च को हटा लिया था। इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल 16 दिसंबर को पेशावर के एक सैनिक स्कूल पर हुए तालिबान के हमले के बाद आतंकवाद संबंधी मामलों से ही फांसी पर लगी रोक हटाई थी।
इस हमले में 140 लोगों की जान गई थी, जिसमें से ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
dharmpath.com dharmpath