फ्रांस के हवाई यातायात नियंत्रकों की प्रस्तावित हड़ताल वापस

पेरिस, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के हवाई यातायात नियंत्रकों के सबसे बड़े संघ ‘एसएनसीटीए’ ने अगले सप्ताह के लिए प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। मंगलवार को जारी एक मीडिया रपट के मुताबिक प्रबंधन के साथ संतोषजनक बातचीत को देखते हुए हड़ताल वापस ली गई है।

एक स्थानीय समाचार पोर्टल के मुताबिक, प्रबंधन के साथ काम-काज की परिस्थितियों पर सोमवार रात हुई संतोषजनक बैठक के बाद हड़ताल वापस लिए जाने की घोषणा हुई।

संघ ने 16-18 अप्रैल और 29 अप्रैल से दो मई तक हड़ताल की घोषणा की थी।

संघ के प्रमुख रोजर रोसू ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा में कहा, “नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हमें संतोषजनक दस्तावेज दिए हैं।”

कर्मचारी कामकाज की परंपरा और सेवानिवृत्ति की उम्र पर बात करने की मांग कर रहे हैं। हवाई यातायात नियंत्रकों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र अभी 59 साल है।

संघ की गत सप्ताह की हड़ताल के कारण करीब आधी सूचीबद्ध उड़ानें रद्द हो गई थीं। यात्रियों को हालांकि अधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि उन्हें हड़ताल से वाकिफ करा दिया गया था।

संघ ने हालांकि कहा कि यदि वार्ता संतोषजनक तरीके से आगे नहीं बढ़ती है, तो हड़ताल जारी रह सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493