ऋणदाता कंपनियों ने ब्याज दर घटाई

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वाणिज्यिक बैंकों को ब्याज दर घटाने का संकेत दिए जाने के कुछ दिन बाद कई कर्जदाता कंपनियों ने मंगलवार को अपनी ब्याज दरें घटा दी।

वाणिज्यिक बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने सभी पुराने और नए ग्राहकों के लिए अपनी दर 25 आधार अंक घटा दी।

बैंक की नई दर 9.90 फीसदी रहेगी और 14 अप्रैल से प्रभावी होगी। बैंक ने कहा कि महिला ग्राहकों और कमजोर तबके के ग्राहकों के लिए यह दर 9.85 फीसदी रहेगी।

देश की दूसरी सबसे बड़ी आवास ऋण कंपनी ‘हाउसिंग फायनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (डीएचएफएल) ने भी अपनी दरें संशोधित कर 9.90 फीसदी कर दी, जो 15 अप्रैल से प्रभावी होगी।

डीएचएफएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कपिल वाधवान ने कहा, “ब्याज दर घटाने से दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के निम्न-मध्य और मध्य आय वाले ग्राहकों को मकान खरीदने में सक्षम बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का पता चलता है।”

12 अप्रैल को भारतीय स्टेट बैंक ने भी अपनी ब्याज दर 25 आधार अंक घटा दी थी।

उससे भी पहले देश की सबसे बड़ी मोर्टगेज कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने आवास पर लगने वाली ब्याज दर 0.2 फीसदी घटाकर 9.90 फीसदी कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493