सीरियाई हमले में 18 मारे गए

बेरुत, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य और उत्तरी सीरिया में विद्रोहियों द्वारा दागे गए रॉकेटों से या सरकारी विमानों से की गई बमबारी से कम से कम 18 लोग मारे गए। यह जानकारी सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने मंगलवार को दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एसओएचआर ने बताया है कि मध्य हामा प्रांत के पूर्व में उम हरतीन गांव में सोमवार रात किए गए सैन्य हवाई हमले में एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित कम से कम सात लोग मारे गए।

एसओएचआर ने आगे कहा कि उत्तरी इदलिब प्रांत के कॉरिन कस्बे में इसी तरह के हमले में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

आतंकवादियों द्वारा दागे गए रॉकेटों से अलेप्पो के उत्तर में भी कम से कम तीन लोग मारे गए। इस इलाके के पास में सरकारी नियंत्रण वाला शिहन इलाका है।

अलेप्पो के दक्षिणी बाहरी इलाके में अल-ओवैना कबीरा इलाके में सैन्य विमान से की गई बमबारी में चार लोग मारे गए।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, चार वर्षो से संघर्ष में फंसे सीरिया में 220,000 मौतें हो चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493